सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल जय भानुशाली और माही विज के रिश्ते को लेकर हाल के दिनों में तलाक और सेपरेशन की अफवाहें ज़ोर पकड़ती जा रही हैं। इन अफवाहों के बीच माही विज ने पहली बार इन चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है और सोशल मीडिया पर होने वाली बेवजह की जजमेंटल टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है।

माही ने यूट्यूब चैनल हटरफ्लाई पर इंटरव्यू के दौरान तीखा रिएक्शन देते हुए कहा:

“अगर ऐसा भी है (तलाक), तो मैं आपको क्यों बताऊं? क्या आप मेरे चाचा हैं? क्या आप मेरे वकील की फीस देंगे? लोग किसी के तलाक या सेपरेशन को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बना देते हैं?”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई बार उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर यूज़र्स यह तय करने लगते हैं कि जय सही है या माही। “लोग जज बनकर बैठ जाते हैं, जैसे सब कुछ जानते हों। कौन हो भाई आप लोग?” माही ने गुस्से में कहा।

समाज पर साधा निशाना

माही ने तलाक के मुद्दे पर समाज के ओवररिएक्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा,

“यहां लोग सोचते हैं कि तलाक मतलब ड्रामा होगा, गंदगी फैलेगी, एक-दूसरे पर आरोप लगेंगे। मैं कहती हूं – जियो और जीने दो।”

पारिवारिक पृष्ठभूमि

जय और माही की शादी 2011 में हुई थी। 2017 में उन्होंने दो बच्चों को गोद लिया और 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की साझा पोस्ट्स की कमी ने अलगाव की अटकलों को हवा दी।

फिलहाल, दोनों ने तलाक को लेकर किसी आधिकारिक पुष्टि से इनकार किया है, लेकिन माही के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि वो निजी ज़िंदगी में अनावश्यक दखल को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी।

#माहीविज #जयभानुशाली #सेलिब्रिटीसमाचार #तलाककीअफवाहें #बॉलीवुडगॉसिप #टेलीविजनन्यूज़ #MahiVijJayBhanushali