सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : साउथ सिनेमा की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिंह ने रिलीज के 26 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। निर्देशक अश्विन कुमार की इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने लगातार ऑडियंस का मनोरंजन किया है और चौथे वीकेंड के बाद भी कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।
25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई महावतार नरसिंह को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की कहानी, एनिमेशन क्वालिटी और एक्शन सीन दर्शकों को खूब पसंद आए। खास बात यह है कि 26वें दिन फिल्म ने करीब 2.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जो फिल्म की कुल कमाई को और मजबूती देता है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार महावतार नरसिंह की लगातार बढ़ती कमाई ने इसकी सफलता को और पुख्ता किया है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि माइथोलॉजिकल और एनिमेटेड फिल्में भी दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती हैं, भले ही रिलीज को कई सप्ताह गुजर चुके हों।
फिल्म का दबदबा अब भी सिनेमाघरों में बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है। महावतार नरसिंह ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बना ली है और यह साबित कर दिया कि भारतीय एनिमेटेड फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं।