सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी एवं पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित फ्रेशर्स सेलिब्रेशन नवप्रवेशी छात्रों के लिए यादगार अनुभव बन गया। कार्यक्रम में प्रो चांसलर डॉ. अजीत सिंह पटेल एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा पटेल उपस्थिति रहे । उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा आकर्षक नृत्य, गायन प्रस्तुतियों के साथ आयोजित रैंप वॉक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें छात्रों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। रैंप वॉक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं बैंड, डीजे नाइट के दौरान हर छात्र संगीत की धुनों पर झूमता नजर आया और पूरा परिसर उत्साह, ऊर्जा और उमंग से भर गया।

#मध्यांचल_प्रोफेशनल_यूनिवर्सिटी #नए_सपनों_की_शुरुआत #छात्र_जीवन #शिक्षा_समाचार #युवा_विकास #विश्वविद्यालय