सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेल महोत्सव ‘मुक़ाबला 2025’ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे लखन सिंह पटेल जी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंत्री, मध्यप्रदेश शासन। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. डी. ए. हिंदोलिया जी, कुलपति, अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल, तथा श्री रोशन लाल जी, बॉक्सिंग कोच, भारतीय टीम, उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की चेयरपर्सन प्रीति पटेल ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मुख्य अतिथि लखन सिंह पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि “खेल युवा शक्ति का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक दृढ़ता और अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
विशेष अतिथि प्रीति पटेल ने कहा कि “मुक़ाबला 2025 जैसे राज्य स्तरीय आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा, नेतृत्व और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करते हैं।”
तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताएँ जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शतरंज, कैरम आदि आयोजित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय परिसर खेल भावना और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापकगण, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

#मध्यांचलयूनिवर्सिटी #मुक़ाबला #राज्यस्तरीयखेल #छात्रप्रतिभा #खेलमहोत्सव