सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश की प्रगति को नई रफ्तार देते हुए भारतीय रेल द्वारा भोपाल–धनबाद/चोपन एक्सप्रेस का शुभारंभ को भोपाल रेलवे स्टेशन से किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे किसी भी राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास की रीढ़ है। यह नई सेवा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आवंटन दिया गया है तथा राज्य में 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं प्रगति पर हैं।
इंदौर–मनमाड़ नई रेल लाइन, इटारसी–नागपुर चौथी लाइन, रतलाम–नागदा लाइन विस्तार तथा गोंदिया–जबलपुर दोहरीकरण जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। डानकुनी से सूरत डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना से औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की बात भी कही गई।

#मध्यप्रदेश #नईएक्सप्रेसट्रेन #रेलवेअपडेट #यात्रासुविधा #भारतीयरेल #कनेक्टिविटी #राज्यविकास