सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश शासन द्वारा मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एंड इकोसिस्टम अवार्ड 2026 का आयोजन 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रवींद्र भवन,भोपाल में किया जाएगा। यह समिट राज्य में स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
समिट के दौरान स्टार्टअप इकाइयों को एंटरप्रेन्योर इन रेजिडेंस योजना अंतर्गत सहायता राशि का वितरण, स्टार्टअप अवार्ड का वितरण तथा स्टार्टअप एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत पात्र स्टार्टअप इकाइयों को ऋण (लोन) का वितरण भी किया जाएगा।
समिट में सभी गतिविधियों के लिए रजिस्ट्रेशन राज्य शासन के पोर्टल https://startup.mp.gov.in पर किए जा सकते हैं।
सभी योजनाओं, गतिविधियों, कार्यक्रम में सहभागिता के लिए रजिस्ट्रेशन के उद्देश्य से स्टार्टअप इकाइयों को मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भोपाल के अधिकारी / कर्मचारीगण 02 एवं 03 जनवरी 2026 को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भोपाल गायत्री मंदिर के सामने, नर्मदापुरम रोड, भोपाल, गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन GIA, भोपाल, स्मार्ट सिटी बिल्डिंग (भेल स्पोर्ट्स क्लब एवं गोविंदपुरा थाने के पास, भोपाल स्थलों पर उपस्थित रहेंगे।
जिले की समस्त स्टार्टअप इकाइयों, नवोदित उद्यमियों एवं इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथियों में संबंधित स्थलों पर उपस्थित होकर पंजीकरण, आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें एवं मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एंड इकोसिस्टम अवार्ड 2026 का अधिकतम लाभ उठाएँ।
#मध्यप्रदेशस्टार्टअपसमिट #इकोसिस्टमअवार्ड2026 #स्टार्टअप #उद्यमिता #नवाचार #रवींद्रभवन #भोपाल