सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी, भोपाल में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन नवोन्मेष 2026 का चरण है, जिसके बाद इनोवेशन फेस्ट के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी। इस सम्मेलन में भारत के साथ-साथ सिंगापुर, जर्मनी, मलेशिया, यूएई, कोसोवो, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक, शोधार्थी, एकेडमिक विशेषज्ञ और उद्यमी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करते हुए नवीन शोध, तकनीकी नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा करेंगे। सम्मेलन के दौरान कोर एआई टेक्नोलॉजी, एआई इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एआई इन सोसाइटी एंड गवर्नेंस, क्रॉस-कटिंग इश्यूज तथा एआई इन डिफेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर रिसर्च पेपर और विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सीएसआईआर, डीआरडीओ, एनआईटी रायपुर और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, भोपाल के विशेषज्ञ भी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा पोस्टर प्रेजेंटेशन तथा एआई टूल और प्रोडक्ट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें देशभर के शोधार्थी अपने नवाचार प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन सत्र में आईसेक्ट समूह के चेयरमैन एवं आरएनटीयू के कुलाधिपति संतोष चौबे, एनआईटीटीटीआर के डायरेक्टर चारू चंद्र त्रिपाठी, भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्यामबीर सिंह, स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी, आरजीपीवी के कुलगुरु एस.सी. चौबे तथा बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु सुरेश कुमार जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के साथ ही नवोन्मेष 2026 के अंतर्गत इनोवेशन और क्रिएटिव प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसे अटल इंक्यूबेशन सेंटर–रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में हजारों छात्र, स्टार्टअप, उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और नीति निर्माता भाग लेंगे तथा प्रतिभागियों को पाँच लाख रुपये तक के पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन युवाओं की रचनात्मकता, उद्यमिता और तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
#नवोन्मेष2026, #इनोवेशनफेस्ट, #मध्यभारत, #स्टार्टअप, #टेक्नोलॉजी