सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य भारत के पहले कौशल विश्वविद्यालय स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में इनोवेशन कार्निवाल नवोन्मेष 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अटल इन्क्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी (एआईसी-आरएनटीयू) द्वारा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी आधारित समाधानों को बढ़ावा देना है। इस मेगा इवेंट में 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें छात्र, स्टार्टअप, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ और नीति निर्माता शामिल रहेंगे। प्रतिभागियों को 5 लाख रुपए तक के पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा। नवोन्मेष 2026 युवाओं के लिए एक सशक्त उद्यमिता मंच साबित होगा, जहां पैनल चर्चा, कार्यशालाएं और मेंटरशिप सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनोवेशन लीग के तहत इनोमेकर प्रोडक्ट शोकेस, प्लानएक्स बिजनेस प्लान बैटल, बाइनरी बैटल हैकाथॉन, एड मैड शो, रोबो वॉरियर्स और कंट्रोलर क्लैश जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं क्रिएटिव लीग में सोलो स्पॉटलाइट, क्रू क्लैश, टेल टेलर्स, शेफ्स अरेना, माइक ड्रॉप और बिजएआई क्विज जैसी प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन के अंतर्गत 12-13 मार्च को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी आयोजित होगी। इसमें रिसर्च पेपर, पोस्टर और एआई टूल/प्रोडक्ट प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। कॉन्फ्रेंस की थीम में कोर एआई टेक्नोलॉजी, एआई इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एआई इन सोसाइटी एंड गवर्नेंस, एआई इथिक्स और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय शामिल हैं।विश्वविद्यालय के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को विचार से स्टार्टअप तक की यात्रा के लिए प्रेरित करेगा। कुलसचिव सितेश कुमार सिन्हा और कुलगुरु विजय सिंह ने भी इसे नवाचार संस्कृति को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
#मध्यभारत #छात्रमहोत्सव #नवोन्मेष #12से15मार्च #युवाप्रतिभा #सांस्कृतिककार्यक्रम #शैक्षणिकउत्सव