सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (एलटीएफ), जो देश की अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) में से एक है, ने पॉल मर्चेंट्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड (पीएमएफएल) — जो कि पॉल मर्चेंट्स लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है — के गोल्ड लोन व्यवसाय के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने की घोषणा की है। इस अधिग्रहण में पीएमएफएल की 130 शाखाएं, लगभग 700 कर्मचारी, और ₹1,350 करोड़ के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो का हस्तांतरण एलटीएफ को शामिल है।

इस कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में एलटीएफ ने पीएमएफएल के गोल्ड लोन व्यवसाय अधिग्रहण का प्रस्ताव रखा था, जिससे गोल्ड लोन कारोबार में उसकी आधिकारिक एंट्री हुई। यह अधिग्रहण एलटीएफ के सुरक्षित ऋण उत्पाद पोर्टफोलियो में एक और मजबूत उत्पाद के रूप में जुड़ गया है।

इस अवसर पर एलटीएफ के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री सुदीप्त रॉय ने कहा,

“हमें पीएमएफएल के गोल्ड लोन व्यवसाय अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ग्राहक अधिग्रहण को सशक्त करने की हमारी फाइव-पिलर स्ट्रैटेजी के अनुरूप हम अपने मौजूदा उत्पाद पोर्टफोलियो को निरंतर रूप से, संगत और सहयोगी तरीके से विस्तारित करने के प्रयास में रहते हैं।”

एलटीएफ के पास लगभग 1.6 करोड़ ग्रामीण ग्राहकों का एक विशाल नेटवर्क है, जिससे यह अधिग्रहण एक प्राकृतिक और संगत उत्पाद विस्तार है।

“हमारे पास 20,000 फील्ड एग्जीक्यूटिव्स की ग्रामीण कार्यबल है, जो तुरंत प्रभाव से गोल्ड लोन के लीड जनरेशन को बल प्रदान करेंगे। यह हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में हमारी एक बड़ी ताकत है।”

श्री रॉय ने आगे कहा,

“गोल्ड लोन व्यवसाय हमारे पोर्टफोलियो में एक महत्वपूर्ण कमी को पूरा करेगा, जो एक सुरक्षित और उच्च लाभ वाला उत्पाद है और हमारे ग्रामीण व शहरी दोनों ग्राहकों को लाभ पहुंचाएगा। यह अधिग्रहण केवल उत्पाद विस्तार नहीं है, बल्कि पूरे भारत में हमारे ग्राहकों के लिए एक समग्र वित्तीय भागीदार के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करने का एक कदम है।”

#एलएंडटीफाइनेंस #पॉलमर्चेंट्स #गोल्डलोन #वित्तसमाचार #अधिग्रहण