सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  देश के कई हिस्सों में एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कमी देखने को मिल रही है, जिसके चलते गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में देरी का सामना करना पड़ रहा है रिपोर्ट्स के अनुसार सप्लाई में आई बाधा के कारण कई शहरों में गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की उपलब्धता सीमित हो गई है। इससे घरों के साथ-साथ होटल, ढाबों और छोटे कारोबारों पर भी असर पड़ रहा है। गैस वितरण एजेंसियों का कहना है कि लॉजिस्टिक और आपूर्ति संबंधी कारणों से यह स्थिति बनी है और जल्द ही सप्लाई सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घबराहट में अतिरिक्त बुकिंग न करें और नियमित प्रक्रिया के तहत ही सिलेंडर प्राप्त करें।

#एलपीजीकिल्लत #गैससिलेंडर #गैसएजेंसी #उपभोक्तासमस्या #राष्ट्रीयसमाचार