सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश अनुसार एलपीजी की कालाबाजारी एवं उसके अवैध परिवहन को रोकने के लिए अनुभाग बैरसिया की राजस्व विभाग, बैरसिया अनुभाग की पुलिस टीम, जिला परिवहन अधिकारी की टीम द्वारा वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 200 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से कुल 54 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 93 हजार 200 का प्रशमन शुल्क वसूल किया तथा तीन बसों के फिटनेस को निरस्त करने की कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी द्वारा की गई। बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन करने पर दो डंपरों को थाना गुनगा में आगामी कार्रवाई के लिए जप्त कर खड़ा किया गया है। वाहन चालकों को अधिक रफ्तार से गाड़ी ना चलाने, दुपहिया वाहनों में दो से अधिक सवारी न बिठाने तथा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए, सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उक्त कार्रवाई नियमित अंतराल में सतत जारी रहेगी।

#एलपीजीकालाबाजारी #जांचअभियान #जिलाप्रशासन #गैससिलेंडर #प्रशासनिककार्रवाई #उपभोक्तासुरक्षा #स्थानीयसमाचार #गैसएजेंसी #नागरिकआपूर्ति #कालाबाजारीरोको