सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ऐतिहासिक रूप से भारत और वियतनाम के बीच बनी पहली फिल्म “लव इन वियतनाम” की बहुप्रतीक्षित वैश्विक थियेटर रिलीज़ से पहले, 1 जुलाई को फुरामा रिसॉर्ट्स, दा नांग ने अत्याधुनिक एरियाना कन्वेंशन सेंटर में 3वें दा नांग एशियन फिल्म फेस्टिवल – डैनाफ़ 2025 के अंतर्गत इस फिल्म का सितारों से सजा वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य कलाकार शान्तनु माहेश्वरी और खा नगन, निर्देशक रहत काज़मी, निर्माता कैप्टन राहुल बाली, सर्वेश गोयल, मोहम्मद अंतुले, साहिल शेख और ज़ेबा साजिद ने रेड कार्पेट पर कदम रखा। इस गाला शाम में डैनाफ़ की निदेशक सुश्री एनगो फुंग लान, भारत दूतावास की डिप्टी चीफ ऑफ मिशन सुश्री टी. अजुंगला जमीर, दा नांग संस्कृति, खेल और पर्यटन विभाग की प्रमुख सुश्री गुयेन थी होई एन, रूस की महावाणिज्यदूत सुश्री मिज़ोनोवा एम जॉर्जीवना, दा नांग पर्यटन संघ के अध्यक्ष श्री काओ त्रि डुंग और दा नांग होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री गुयेन डुक कुइन्ह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह ऐतिहासिक सीमा-पार प्रेम कहानी न केवल दो फिल्म इंडस्ट्रीज़ को जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि भारत और वियतनाम को जोड़ने वाली समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का उत्सव भी मनाएगी। यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह अनोखी प्रेम कहानी न केवल दोनों देशों के दर्शकों के दिलों को छूने जा रही है, बल्कि भारत और वियतनाम के बीच सिनेमा, पर्यटन और व्यापार के मजबूत रिश्ते का आरंभ भी करेगी।
रहहत शाह काज़मी द्वारा लिखित और निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म की आधिकारिक घोषणा मई 2024 में 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में की गई थी। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित प्रेम कहानी को कैप्टन राहुल बाली, ओमंग कुमार, सर्वेश गोयल, मोहम्मद अंतुले और साहिल शेख ने मिलकर निर्मित किया है। फिल्म में दोनों देशों के कलाकारों का एक बेहतरीन समूह है, जिसमें शांतनु माहेश्वरी, अवनीत कौर, राज बब्बर, गुलशन ग्रोवर, फरीदा जलाल, क्रिशेका पटेल और वियतनामी सुपरस्टार खा नगन शामिल हैं।
#लवइनवियतनाम #DANAFF2025 #फिल्मप्रीमियर #अंतरराष्ट्रीयसिनेमा #भारतीयसिनेमा