सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एल एन सी टी युनिवर्सिटी, भोपाल के छात्रों ने मध्यप्रदेश विधानसभा विजिट कर लाइव प्रोसिडिंग्स का अवलोकन किया। यह विजिट प्रो. मुकेश कुमार साहू डीन एंड डायरेक्टर , एलएनसीटी युनिवर्सिटी, के मार्गदर्शन में की गई। विजिट के दौरान स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे। विजिट के दौरान छात्रों ने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया तथा प्रश्नकाल तथा शून्यकाल के दौरान होने वाली चर्चा का व्यहारिक ज्ञान अर्जित किया। विजिट के दौरान छात्रों ने जगदीश देवड़ा (उप-मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश) से मुलाकात की जिन्होंने छात्रों का विधानसभा की कार्यवाही के सम्बन्ध में मार्गदर्शन किया तथा छात्रों के साथ ग्रुप फोटो सेशन करवाया। तत्पश्चात छात्रों ने उमंग सिंघार (नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश, विधानसभा) से चर्चा की जिन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजिट के दौरान प्रोटोकॉल ऑफिसर राहुल चंद्रवंशी ने छात्रों को विधानसभा की संरचना और प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रजत ऊमरे, करन तिवारी, स्निग्धा सरैया, नमिका दुबे एवं सौम्या दुबे का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी डॉ अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी . सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी ।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #लीगलस्टडीज #विधानसभा #शैक्षिकभ्रमण #कानूनीशिक्षा #लोकतांत्रिकप्रक्रिया