सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : भोपाल विद्यार्थियों ने आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का अवलोकन किया। यह विजिट मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, एल एन सी टी युनिवर्सिटी, ) के मागदर्शन में की गई। विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने लोक अदालत की कार्यवाहियों का अवलोकन किया तथा किस प्रकार लोक अदालत के माध्यम से मामलों में समझौता किया जाता है इसका व्यवहारिक ज्ञान अर्जित किया। लोक अदालत के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैफिक चालान, बैंक लोन से जुड़े मामले, वैवाहिक मामले, चैक बाउंस के मामले तथा समझौते योग्य आपराधिक मामलों की लोक अदालत में निपटान प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देवेन्द्र मणि मिश्रा एवं करन तिवारी का योगदान महत्वपूर्ण रहा।इस विजिट की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे धर्मेन्द्र गुप्ता  (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) एवं वी . सी. रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।

#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #लोकअदालत #छात्रअवलोकन #कानूनीशिक्षा #अदालत