सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में बी.फार्मा चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान एओसीजी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआतडॉ ए के सिंघई , निदेशक, स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं डीन अकादमिक, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी,के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विदेश में अध्ययन के महत्व तथा उससे मिलने वाले अवसरों और लाभों पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात व्याख्यान शंकर श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने उच्च रैंकिंग वाले कॉलेजों एवं उनकी फीस संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने उन कॉलेजों के बारे में भी बताया जो विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं और अतिरिक्त ट्यूशन फीस नहीं लेते।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत सरकार द्वारा विदेश में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्तियों की जानकारी भी साझा की।
यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
#भारत #ताज़ाखबर #आजकीखबर #शिक्षाकाविकास #नईजानकारी #भविष्यकेविकास #युवाशक्ति #प्रेरणादायक