सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ फार्मेसी द्वारा “इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड पेटेंट्स इन फार्मास्यूटिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। यह सम्मेलन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु डॉ. विकास शेंडे (प्रमुख वैज्ञानिक,एमपीसीएसटी ), एन.के. चौबे (पूर्व वरिष्ठ प्रमुख वैज्ञानिक एवं पूर्व प्रमुख, आईपीएफसी–एमपीसीएसटी, भोपाल), वरुण बजाज (एसोसिएट प्रोफेसर, मैनिट, भोपाल), अनुपम चौकसे (कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी अभिनीत ए. गोयल (ग्रुप डायरेक्टर–आरएंडडी, एलएनसीटी ग्रुप) तथा एन.के. थापक (कुलगुरु, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी जैसे विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण ए.के. सिंघई (निदेशक, स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं डीन एकेडमिक्स, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी), सम्मेलन में एन.के. चौबे, वरुण बजाज एवं अभिनीत ए. गोयल ने मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किए तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व एवं फार्मास्यूटिकल अनुसंधान एवं विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन आशीष जैन (आयोजन सचिव) द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #बौद्धिकसंपदा #राष्ट्रीयसम्मेलन #IPRights #Innovation