सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   एल एन सी टी युनिवर्सिटी में “मेडिको लीगल इंटरप्रिटेशन ऑफ  इंजुरी इन व्यू ऑफ कोर्ट ” विषय पर स्पेशल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार साहू (डीन एंड डायरेक्टर, स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज, ) ने की तथा आमंत्रित अतिथि के रूप में  प्रोफेसर आर. के. चौरसिया (प्रिंसिपल, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल, एल एन सी टी युनिवर्सिटी, ) उपस्थित थे।

कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से  मुख्य वक्ता डी. के. सतपथी (फॉरेंसिक एक्सपर्ट एंड हेड ऑफ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, एल एन सी टी युनिवर्सिटी)का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. सतपथी (फॉरेंसिक एक्सपर्ट एंड हेड ऑफ डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा शव परीक्षण रिपोर्ट के विधिक पहलुओं को व्यवहारिक रूप से प्रस्तुत किया गया। शारीरिक चोटों के प्रकार व संबंधित हथियार जिससे चोट पहुंचाई गई है के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं किस प्रकार से मेडिकल ज्यूरिजप्रूडेंस की न्यायालय में आवश्यकता होती है तथा वकालत में इसका क्या योगदान है एवं कैसे न्यायालय मेडिकल साक्ष्य को ग्रहण करता इसके बारे में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान विधि विभाग के सहायक प्राध्यापकों सहित विभाग के सभी कर्मचारीगण एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री करन तिवारी, नामिका दुबे एवं स्निग्धा सरैया का योगदान महत्वपूर्ण रहा। इस कार्यक्रम की सफलता पर एल एन सी टी ग्रुप के सेक्रेटरी अनुपम चौकसे  धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) वी. सी.एवं रजिस्ट्रार सहित सभी ने बधाईयां दी।

#LNCTUniversity #MedicoLegal #LegalStudies #ForensicLecture #भोपाल