सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि यहां से निकलने वाले छात्र इंडस्ट्री के पसंदीदा टैलेंट हैं। जॉब फेयर-2 में हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 36 छात्रों को ऑफर लेटर मिले, जिनमें से 4 छात्राओं ने अपने हुनर से सीधे वीटा मैक्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर (उत्पादन और क्वालिटी कंट्रोल विभाग) में जगह बनाई। इन विजेता छात्राओं के नाम हैं — खुशी जैन, रक्षा अर्गल, प्रकृति डोंगरे और काजल मीना।
जॉब फेयर में कुल 140 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 36 का चयन हुआ। इंटरव्यू के दौरान छात्रों ने अपनी स्किल, ज्ञान और प्रेजेंटेशन से जजों को प्रभावित किया। एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे एवं स्कूल ऑफ़ फार्मसी के डायरेक्टर डॉ ए. के. सिंघई ने इसे गर्व का पल बताते हुए इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी कहा, “हमारे छात्र विभिन्न कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सफलता उनके भविष्य के लिए शुभ संकेत है।”
इस उपलब्धि ने न सिर्फ चयनित छात्रों के परिवार और कॉलेज को गौरवान्वित किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि एलएनसीटी ग्रुप लगातार इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल तैयार कर रहा है।
#एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #जॉबफेयर #रोजगारअवसर #कैरियर #मध्यप्रदेशसमाचार