सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एल एन सी टी युनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ऑफ लीगल स्ट्डीज द्वारा किया गया। महिला दिवस की मुख्य थीम देने से लाभ होता है (देकर पाएं) रखी गई, जो लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए पारस्परिक समर्थन और सहयोग पर जोर देती है। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन तथा गणेश वंदना से हुआ। प्रो. मुकेश कुमार साहू ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाएं इस सृष्टि की सृजनकर्ता है तथा उनके बिना समाज के अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. सुषमा शर्मा (एनएलआईयू,), ईशा कालिया (सीईओ एंड फाउंडर, विज्ञ इनकोरपोरेशन) एवं प्रो. नलिनी मिश्रा ( डीन, एल एन मेडिकल कॉलेज एवं जे के सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल) थीं। प्रो. सुषमा शर्मा ने महिलाओं के विभिन्न अधिकारों एवं संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा की तत्पश्चात ईशा कालिया ने महिलाओं को वित्तीय प्रबन्धन एवं वित्तीय स्वायत्तता के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। प्रो. नलिनी मिश्रा ने महिलाओं की चिकित्सीय समस्याओं एवं उस दौरान उनकी देखरेख के सम्बन्ध में सभी का ज्ञानवर्धन किया पूनम चौकसे (वाइस- चेयरपर्सन, एल एन सी टी ग्रुप ) ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि जहां नारी मुस्कुराती है, वहां खुशियों का संसार बस जाता है, नारी का सम्मान, समाज की असली पहचान है। कार्यक्रम के दौरान जय नारायण चौकसे (चांसलर, एल एन सी टी युनिवर्सिटी), श्वेता चौकसे (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एल एन सी टी ग्रुप), प्रो. एन. के. थापक (वी सी., एल एन सी टी युनिवर्सिट), अजीत सोनी (रजिस्ट्रार, एल एन सी टी युनिवर्सिटी), ए. के. सिंघई (डीन एकेडमिक, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) एवं प्रो. आर. के. चौरसिया (प्रिंसिपल, स्कूल ऑफ पैरामेडिकल, एल एन सी टी युनिवर्सिटी) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगिनी उपाध्याय, सौम्या दुबे एवं रजत ऊमरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता पर अनुपम चौकसे (ग्रुप सेक्रेटरी, एल एन सी टी),धर्मेन्द्र गुप्ता (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) सहित सभी ने बधाईयां दी।

#महिलादिवस #एलएनसीटीयूनिवर्सिटी #महिलासशक्तिकरण #शिक्षासमाचार #आयोजन