सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि दर्ज की गई। इस अवसर पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी और रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर ए.के. सिंघई और दुर्गा पांडे ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संयुक्त शोध परियोजनाओं, शैक्षणिक कार्यक्रमों और ज्ञान के आदान-प्रदान का लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इनमें एन. के. जैन (सेवानिवृत्त प्रोफेसर, हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर), कीर्ति जैन (एसोसिएट प्रोफेसर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, रायबरेली) और महेंद्र जोशी (सीईओ, सेरेब्रल लैब प्राइवेट लिमिटेड) प्रमुख रूप से शामिल हैं। अतिथियों और फैकल्टी सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह साझेदारी फार्मेसी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। इस सहयोग के माध्यम से दोनों संस्थान भविष्य में विभिन्न संयुक्त शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

#LNCTUniversity #RNTU #एमओयू #शैक्षणिकसहयोग #अनुसंधानसहयोग #संयुक्तपरियोजनाएं #कार्यशालाएं #सेमिनार #छात्रोंकेअवसर #विश्वविद्यालयसाझेदारी