सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएनसीटी कैंपस रायसेन रोड भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी साइंस भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही आरजीपीवी राज्यस्तरीय वॉलीबॉल महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता 2025-26 मे खेले गए पुरुष वर्ग पहले सेमीफाइनल मुकाबले मे भोपाल नोडल ने उज्जैन नोडल को 2-0, से, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जबलपुर नोडल ने ग्वालियर नोडल को 2-1 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग फाइनल मुकाबले मे भोपाल नोडल ने जबलपुर नोडल को 2-0 से हराकर खिताब हासिल किया।
महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में भोपाल नोडल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंदौर नोडल को 2-0 से हराकर खिताब किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पंकज कुमार जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी, जमील खान नोडल अधिकारी इंदौर, एवं स्पर्धा सचिव महेश सोधिया द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बेस्ट अटैकर शयन सिंह (भोपाल), बेस्ट लिबरो अविनाश कुमार झा (भोपाल), बेस्ट सेटर, लक्ष्य राजपूत (जबलपुर) को दिया गया।
महिला वर्ग में बेस्ट अटैकर निधि पटवा (भोपाल), बेस्ट लिबरो दीपिका (इंदौर), बेस्ट सेटर, आशी राठौर भोपाल को दिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न नोडलो से आए खेल अधिकारियो एवं ऑफिशल्स को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन खेल अधिकारी मुकेश त्रिपाठी ने किया।

#एलएनसीटी #आरजीपीवी #वॉलीबॉलप्रतियोगिता #राज्यस्तरीयखेल #भोपालसमाचार #छात्रखेल #मध्यप्रदेशखेल