सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल (आरजीपीवी) के तत्वाधान में जेएनसीटी द्वारा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम मयूर पार्क भोपाल में आयोजित नोडल हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन किया गया। जिसमे एलएनसीटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जेएनसीटी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने बंसल भोपाल को पेनल्टी शूट में 3-1 से हराकर खिताब हासिल किया।
फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूट में गगन गावंडे, नितेश गाडगे, अमन पवार ने गोल कर अपनी टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एलएनसीटी टीम मे नितेश गाडगे (कप्तान ), गगन गावंडे, प्रशांत कुर्मी, अंकुर सोनी, वैभव ठाकुर, हिमांशु पुंडे, कृष्णा पुंडे, अंशु पटेल, प्रशांत द्विवेदी, अमन पवार, रविंद्र बघेल इत्यादि खिलाड़ी शामिल थे।
टीम का कोच महेश सोंधिया को नियुक्त किया गया था।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए डॉ अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल सचिव एलएनसीटी ग्रुप, डॉ अशोक राय डायरेक्टर डीन एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी, डॉ. वी एन भरतरिया प्राचार्य एलएनसीटीएस, डॉ बी के साहू प्राचार्य एलएनसीटी, पंकज जैन स्पोर्ट्स डायरेक्टर एलएनसीटी,महेश सोधिया, सूरज यादव ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।
#एलएनसीटी #आरजीपीवी #नोडलहॉकी #पुरुषहॉकी #विश्वविद्यालयखेल #खेलउपलब्धि