सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएनसीटी कैंपस, में किया गया। यह सम्मेलन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद) के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसका प्रमुख उद्देश्य फार्मेसी के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की भूमिका को समझना और उसका व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करना था।
इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो. अनिल कोठारी, महानिदेशक, एमपीसीएसटी, भोपाल थे। उन्होंने तकनीकी विकास को फार्मेसी शिक्षा व अनुसंधान के लिए एक नई दिशा बताते हुए, छात्रों और शोधकर्ताओं को इस क्षेत्र में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय जैन, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद, उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में फार्मेसी क्षेत्र में तकनीकी समावेशन की आवश्यकता को रेखांकित किया।सम्मेलन में देश और विदेश से प्रख्यात वक्ताओं ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से ज्ञान साझा किया:
डॉ. अशोक कुमार शर्मा, बायोइन्फॉर्मेटिक्स वैज्ञानिक, सीडर सीनाई मेडिकल सेंटर, लॉस एंजिल्स, अमेरिका। उन्होंने अमेरिका और पूरे विश्व में औषधि अनुसंधान के क्षेत्र में एआई की भूमिका पर प्रकाश डाला।
डॉ. सुशील कुमार काशव, प्रोफेसर, फार्मास्युटिकल साइंसेस विभाग, हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर (म.प्र.), ने फार्मास्युटिकल विकास में मशीन लर्निंग की संभावनाओं पर चर्चा की।
डॉ. कुलदीप गंजू, प्राचार्य एवं प्रोफेसर, सागर इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल, ने शिक्षा प्रणाली में डिजिटल नवाचार और AI के समावेशन पर व्याख्यान दिया।
#एलएनसीटीग्रुप #फार्मेसीसम्मेलन #अंतरराष्ट्रीयसम्मेलन #शैक्षणिकइवेंट #एलएनसीटीफार्मेसी