सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएनसीटी समूह ने लिंक्डइन लर्निंग के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी की घोषणा की है, जिससे यह मध्य भारत का पहला ऐसा समूह बन गया है जो अपने छात्रों को वैश्विक विशेषज्ञों द्वारा डिज़ाइन किए गए विश्वस्तरीय ऑनलाइन कोर्स की सुविधा उपलब्ध कराएगा।यह साझेदारी एलएनसीटी छात्रों को तकनीक, बिज़नेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सॉफ्ट स्किल्स सहित 16,000+ से अधिक कोर्सेज़ तक पहुंच प्रदान करेगी, जिससे छात्रों का स्किलिंग, अपस्किलिंग और री-स्किलिंग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
एलएनसीटी समूह अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, गीतम यूनिवर्सिटी, फ्लेम यूनिवर्सिटी और जैन यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने लिंक्डइन लर्निंग के माध्यम से अपने छात्रों को नवीनतम कौशल प्रदान करने की पहल की है।
प्रमुख विशेषताएँ:
लिंक्डइन लर्निंग के 16,000+ से अधिक कोर्स की एक्सेस इंडस्ट्री की माँग वाले कौशलों और ट्रेंड्स की समझ छात्रों को प्रोफेशनल नेटवर्क “लिंक्डइन” पर अपनी ब्रांड वैल्यू बनाने का अवसर इस अवसर पर डॉ. अनुपम चौकसे, चांसलर, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने कहा: “यह साझेदारी एलएनसीटी छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और नवीनतम टेक्नोलॉजी में दक्षता प्रदान करेगी, जिससे वे इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह तैयार हो सकेंगे।”आंचल चोपड़ा (रीजनल मैनेजर),अनुप मेनन (अकाउंट डायरेक्टर), और अमित मुखर्जी (सीनियर कस्टमर सक्सेस मैनेजर), लिंक्डइन लर्निंग की टीम ने छात्रों को इस प्लेटफॉर्म के लाभों के बारे में बताया और विभिन्न विश्वविद्यालयों की केस स्टडीज़ प्रस्तुत कीं।
डॉ. एन.के. थापक, कुलपति, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने कहा: “हम अपने छात्रों के लिए स्किल डेवलपमेंट का एक विशाल सागर लेकर आए हैं। लिंक्डइन लर्निंग उन्हें निरंतर सीखने और आत्म-प्रस्तुति के प्लेटफॉर्म से जोड़कर भविष्य के लिए तैयार बनाएगा।” जे.एन. चौकसे, संस्थापक एलएनसीटी समूह ने कहा:”एलएनसीटी हमेशा तकनीकी नवाचारों को अपनाने में अग्रणी रहा है। लिंक्डइन लर्निंग के साथ यह साझेदारी हमारी उत्कृष्टता की ओर एक और कदम है। यह मध्य भारत में अपनी तरह की पहली पहल है।”
#एलएनसीटी, #लिंक्डइनलर्निंग, #ऑनलाइनकोर्स, #डिजिटलएजुकेशन, #मध्यभारत, #तकनीकीशिक्षा, #स्किलडेवलपमेंट