सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलएन यूनिवर्स स्पोर्ट्स फैस्ट जो कि पिछले 15 दिनों से एलएनसीटी विश्वविद्यालय में चल रहा था उसका पुरस्कार वितरण समारोह सीएमई हाल में संपन्न हुआ अनुपम चौकसे कुलाधिपति जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, धर्मेंद्र गुप्ता एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, अजीत कुमार सोनी रजिस्ट्रार, ए के सिंघई, विवेक श्रीवास्तव, तोषी व्यास, मुकेश साहू एवं पंकज कुमार जैन, पी एस दारा ने पुरस्कार बांटे शतरंज पुरुष वर्ग में चिराग दुबे फार्मेसी प्रथम सार्थक बावरिया स्कूल आफ लीगल स्टडी द्वितीय रहे महिला वर्ग में अनुष्का पाठक एलएन आयुर्वेद प्रथम,खुशबू युवराज चौधरी एलएन पैरामेडिकल द्वितीय रही कैरम में पुरुष वर्ग में हर्ष द्विवेदी स्कूल आफ फार्मेसी प्रथम, दक्ष शिंदे स्कूल का लीगल स्टडी द्वितीय रहे वहीं महिला वर्ग में जेसिका दांगी आयुर्वेद प्रथम, प्रेरणा शुक्ला एल एन नर्सिंग द्वितीय रही टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन प्रथम रहा स्कूल आफ लीगल स्टडी द्वितीय स्थान पर रहा बैडमिंटन पुरुष वर्ग में स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन प्रथम एवं एलएन मेडिकल कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा वहीं महिला वर्ग में जेके पैरामेडिकल प्रथम स्थान पर स्कूल आफ आयुर्वेद दूसरे स्थान पर रहा वॉलीबॉल के मुकाबले में स्कूल आफ लीगल स्टडी प्रथम स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन महिला वर्ग में आयुर्वेद प्रथम स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन द्वितीय रहा रस्सा कसी के मुकाबले में आयुर्वेद कॉलेज ने महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जेके पैरामेडिकल और महिला वर्ग में एलएन पैरामेडिकल द्वितीय स्थान पर रहा क्रिकेट में पिछले वर्ष की विजेता स्कूल आफ लीगल स्टडी प्रथम स्थान पर और स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन द्वितीय स्थान पर रहा महिला वर्ग में स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन प्रथम स्थान पर और एलएन नर्सिंग द्वितीय स्थान पर रहा फूटसल में स्कूल आफ फिजिकल एजुकेशन पुरुष एवं महिला दोनों में चैंपियन रहा जबकि आयुर्वेद पुरुष वर्ग में और जेके पैरामेडिकल महिला वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहा टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय का स्पोर्ट्स फैस्ट एलएन यूनिवर्स कराया जाता है जिसमें सभी विभागों के खिलाड़ी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं इस बार इस आयोजन में लगभग 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया वॉलीबॉल एवं क्रिकेट के मुकाबले फ्लड लाइट में करवाए गए

#एलएनयूनिवर्सिटी #स्पोर्ट्सफेस्ट #खेलप्रतियोगिता #ट्रॉफीमेडल #छात्रखेल #विश्वविद्यालयखेल #स्पोर्ट्सइवेंट #एथलेटिक्स #युवाखेल #खेलसमारोह