सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएन कॉलेज में नेशनल आयुर्वेद क्विज कांटेस्ट का आयोजन डॉ. शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज एवं चिकित्सालय भोपाल म.प्र. में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों से आयुर्वेद महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया था।
जिसमें एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल के आयुर्वेद संहिता एवं सिद्धांत विभाग के मार्गदर्शन में छात्र-छात्रा (दिव्या अहिरवार, श्रुति अग्रवाल, मनस्वी साहू, अंजलि तथा वत्सल टांक) ने भाग लिया था। जिसमें प्रथम पुरुस्कार राशि रु. 50,000/- पीएमटी प्रवरा मेडिकल ट्रस्ट का आयुर्वेद कॉलेज महाराष्ट्र व द्वितीय पुरूस्कार शासकीय धन्वन्तरी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज उज्जैन म.प्र. रू. 25,000/- एवं तृतीय पुरूस्कार एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल रू. 15,000/- ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं आयुर्वेदिय पुस्तक विजेता टीम के प्रत्येक प्रतिभागियों को प्रदान की गई।
एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय भोपाल की टीम ने पुरूस्कार प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय छात्र एवं छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
#एलएनआयुर्वेदकॉलेज #राष्ट्रीयक्विज #क्विजप्रतियोगिता #छात्रप्रतिभा #आयुर्वेदशिक्षा