सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रकाश तरण पुष्कर में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर एक्वाथलान प्रतियोगिता के दूसरे दिन , मध्य प्रदेश टीम की कुमारी कनक धारवाल ने रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया । उपरोक्त जानकारी मध्य प्रदेश ट्रायथलान संघ के सचिव तथा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव जे पी सक्सेना द्वारा प्रदान की गई । प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह के मुख्य अतिथि लखन पटेल , मंत्री – पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता द्वारा की गई ।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र आगल – वरिष्ठ पत्रकार, राकेश गुप्ता- कार्यकारिणी सदस्य – एशियन ट्रायथलॉन फेडरेशन , नितिन गुप्ता – महासचिव ,भारतीय ट्रायथलान संघ , राजेश चौबे- सचिव , मध्य प्रदेश तैराकी संघ , श्रीकांत तिवारी – अध्यक्ष , मध्य प्रदेश ट्रायथलॉन संघ , चंद्रशेखर अवस्थी आर.डी . झा , उमाशंकर व्यास , हरीश शुक्ला , अशोक सिंह , एस एन पंडित ,सुधीर नेमा , मनोज करैया प्रशांत रजक , चित्रेश शर्मा आदि उपस्थित थे । प्रतियोगिता का संचालन पियूष शर्मा एवं आभार प्रदर्शन ओ पी अवस्थी – सह सचिव मध्य प्रदेश ट्रायथलॉन संघ एवं मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ ने किया । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 184 बालक एवं बालिकाओं , 46 कोच- मैनेजर एवं 50 तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम को संपन्न कराया ‌ ।

#कुमारी_कनक_श्री_धारवाल #रजत_पदक #पुष्कर_एक्वाथलान #मध्यप्रदेश_खेल