सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :   राकेश रोशन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी कृष का चौथा पार्ट अब और भी ज्यादा ग्रैंड होने जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक कृष 4 में 23 साल बाद मशहूर एलियन किरदार ‘जादू’ की धमाकेदार वापसी होने जा रही है। यही नहीं, इस बार कहानी में नया ट्विस्ट यह है कि फिल्म में ऋतिक रोशन ट्रिपल रोल में नजर आएंगे और उनके साथ होंगी बॉलीवुड की तीन टॉप एक्ट्रेसेज।

फिल्म का निर्देशन खुद ऋतिक रोशन करेंगे। कृष 4 उनके डायरेक्शन करियर की पहली फिल्म होगी, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। पहले इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राकेश रोशन करने वाले थे, लेकिन अब पूरी कमान ऋतिक के हाथों में है।

इस समय कृष 4 की कास्टिंग जोरों पर है और अब तीन अभिनेत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं, जो फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगी। हालांकि निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन फिल्म जगत में यह चर्चा गर्म है कि ये तीनों हीरोइनें अपने-अपने किरदारों से नई ऊर्जा भरेंगी।

फिल्म में एक बार फिर से सुपरहीरो ड्रामा, फैमिली इमोशंस, साइंस फिक्शन और एक्शन का तगड़ा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। साथ ही, ‘जादू’ की वापसी बच्चों से लेकर बड़ों तक को एक बार फिर उस प्यारी याद में ले जाएगी, जब उसने रोहित (ऋतिक) की जिंदगी बदल दी थी।

कृष 4 की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है। इससे पहले ऋतिक रोशन यशराज की वॉर 2 में नजर आएंगे।

#कृष4 #जादूकीवापसी #ऋतिकरोशन #तीनअभिनेत्रियां #बॉलीवुडफिल्म #सुपरहीरोफिल्म #राकेशरोशन #कृषफ्रेंचाइजी