सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  : क्रिजैक लिमिटेड 2 जुलाई 2025 को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ला रही है, जो 4 जुलाई तक ओपन रहेगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 860 करोड़ रुपये जुटाएगी। खास बात यह है कि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है, यानी कंपनी नए शेयर नहीं ला रही, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे है।

इस आईपीओ में कुल 3.51 करोड़ शेयर ऑफर किए जाएंगे। क्रिजैक लिमिटेड ने प्राइस बैंड ₹233 से ₹245 प्रति शेयर तय किया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट (61 शेयर) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए ₹14,945 का निवेश करना होगा। अधिकतम 13 लॉट यानी 793 शेयरों के लिए आवेदन संभव है, जिसके लिए ₹1,94,285 का निवेश करना होगा।

कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 35% रिटेल निवेशकों और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। कंपनी के शेयर 9 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

क्रिजैक लिमिटेड की स्थापना 2011 में हुई थी और यह विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को यूनिवर्सिटीज से जोड़ने का कार्य करती है। कंपनी UK, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और आयरलैंड की यूनिवर्सिटीज के साथ काम करती है।

यह आईपीओ उच्च शिक्षा और वैश्विक एडमिशन कंसल्टिंग सेक्टर में निवेश का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

#क्रिजैक #IPO #क्रिजैकIPO #शेयरबाजार #निवेशक #भारतीयआईपीओ #KrizacLimited