सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आखिरकार अपनी सुपरहिट फिल्म किक के सीक्वल किक 2का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फिल्म सलमान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक थी और अब लगभग 12 साल बाद ‘डेविल’ के धमाकेदार कमबैक के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सलमान खान ने कहा कि किक2 में एक और भी ज्यादा एक्शन, इमोशन और शानदार स्टाइल देखने को मिलेगा। फिल्म में उनके किरदार देविल (देव सिंह राठौर) को और अधिक डार्क, इंटेंस और पावरफुल ढंग से पेश किया जाएगा। दर्शकों को फिल्म में ऐसे स्टंट और विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं, जिनका अनुभव पहले कभी नहीं मिला हो।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी पूरी तरह नई होने वाली है और इसमें एक मजबूत विलेन, इंटरनेशनल सेटअप और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शामिल होंगे। फिल्म का निर्देशनसाजिद नाडियाडवालाही करेंगे, जिन्होंने पहले पार्ट को भी डायरेक्ट किया था।
सलमान खान की लोकप्रियता और किक की जबरदस्त सफलता को देखते हुए, किक 2 का ऐलान दर्शकों के लिए किसी बड़े तोहफ़े से कम नहीं है। फिल्म का शूटिंग शेड्यूल, स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।फैंस सोशल मीडिया पर पहले से हीवेलकमबैक डेविल”ट्रेंड कर रहे हैं और सलमान खान की वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
#किक2, #सलमानखान, #डेविल, #बॉलीवुड, #एक्शनफिल्म, #नाडियाडवालाफिल्म्स