सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश भर में चल रहे हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, भोपाल परिसर में परिसर निदेशक रमाकान्त पाण्डेय एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता थीम पर लगभग 35 रंगोलियों का निर्माण किया। परिसर निदेशक ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों में जन जागरुकता तथा देश के प्रति भावना को विकसित करना है।

वहीं प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रो. अशोक कुमार कछवाह तथा अर्चना चौहान थी। कार्यक्रम के संयोजक वरुण सौरभ पोखरियाल थे। इसी कड़ी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का अयोजन भी किया गया जिसमे 33 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसका संयोजन रजनी रजनी वी ने किया,जिसमे निर्णायक के रूप में रागिनी शर्मा एवं रजनी रहीं शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक विवेक सिंह एवं योग शिक्षक डॉ. प्रवेश जाटव का विशेष सहयोग रहा।

#केन्द्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #रंगोलीप्रतियोगिता #पोस्टरप्रतियोगिता #हरघरतिरंगा #स्वच्छताअभियान