सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथ प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोण् श्रीनिवास वरखेड़ी के संरक्षण में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार दुबे थाना प्रभारी, कटारा हिल्स उपस्थित रहे उन्होंने अपने वक्तव्य में साइबर सुरक्षा के महत्व :- डेटा सुरक्षा,वित्तीय सुरक्षा,प्रतिष्ठा सुरक्षा,राष्ट्रीय सुरक्षा साइबर खतरों की पहचान- मैलवेयर, फिशिंग,डेटा उल्लंघन,साइबर हमले डेटा सुरक्षा की आवश्यकता, व्यक्तिगत डेटा,व्यावसायिक डेटा,सरकारी डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन मजबूत पासवर्ड,सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग,सॉफ्टवेयरअपडेट,एंटीवायरस सॉफ्टवेयर, फायरवाल जेसे महव पूर्ण विन्दुओ पर जानकारी देते हुए छात्रों के प्रश्नों एवं जिग्यासाओ का भी समाधान किया ।

विशिष्ट वक्ता के रूप में साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट श्री आशीष गौर थाना बागसेवनिया भोपाल उपस्थित रहे उन्होंने विस्तृत रूप से साइबर सुरक्षा डायल 1930 जेसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी उपलव्ध कराई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के प्रभारी निदेशक सुबोध शर्मा ने की। एवं परिसर के सह निदेशक प्रो.गोविंद पाण्डेय, प्रो.सोमनाथ साहू,प्रो.अशोक कुमार कचवाह,डॉ नरेश पाण्डेय सहित सभी प्राध्यापक/अध्यापक एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे ।


कार्यक्रम के संयोजक सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन एवं समिति सदस्यों सुमित सक्सेना, सफीना अंसारी,डॉ निरुपमा सिंहदेव के सहयोग से यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई एवं धन्यबाद ज्ञापन राहुल शर्मा ने किया तथा राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।
#साइबरसुरक्षा #केंद्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय #भोपाल #CyberSecurityAwareness #NationalCyberSecurityMonth