सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का 17वां सीजन सोमवार को धमाकेदार अंदाज में शुरू हो गया। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ग्रैंड प्रीमियर के साथ इस लोकप्रिय क्विज शो में वापसी की। सोनी टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर एक साथ प्रसारित हुए पहले एपिसोड में दर्शकों को नया सेट, नए नियम और बिग बी की वही पुरानी जोशीली मेजबानी देखने को मिली।
सीजन के पहले कंटेस्टेंट के रूप में मानवप्रीत सिंह हॉट सीट पर बैठे। शो के दौरान उन्होंने शानदार खेल दिखाया और करोड़पति बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ते रहे। लेकिन जैसे ही 50 लाख रुपये का सवाल सामने आया, खेल में पेंच फंस गया। सवाल का उत्तर मानवप्रीत को पक्का नहीं पता था, जिसके कारण उन्होंने जोखिम न लेते हुए खेल को यहीं समाप्त करने का फैसला किया।
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट को प्रोत्साहित करते हुए उनके खेल की तारीफ की। पहले ही एपिसोड में शो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े सवाल, रोचक किस्से और प्रेरणादायक कहानियां देखने को मिलेंगी।
#केबीसी17, #अमिताभबच्चन, #कौनबनेगाकरोड़पति, #पहला_एपिसोड, #50लाख_सवाल