सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में सोमवार को 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक में कुल 120 वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अहम बैठक का फोकस चारों राज्यों के साझा मुद्दों—विकास, सुरक्षा, सड़क, परिवहन, बिजली, पानी, पर्यावरण और सीमा विवाद—पर रहा।

बैठक में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों के प्रवेश को रोकने, भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, खनन, कृषि और धार्मिक पर्यटन जैसे मुद्दों पर भी गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री शाह को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद शाह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और रुद्राभिषेक किया। इसके पहले योगी ने भी पंचामृत से अभिषेक कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम योगी संकट मोचन मंदिर भी पहुंचे और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।

सोमवार रात को होटल ताज में आयोजित रात्रिभोज में चारों राज्यों के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री शाह शामिल हुए। काशी आगमन पर सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर शाह का बुके देकर स्वागत किया था।

यह बैठक केंद्र और राज्यों के सहयोग से समग्र विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को नया आयाम देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

#काशी, #अमितशाह, #विकास, #सुरक्षा, #मुख्यमंत्री, #केंद्रीयबैठक, #सीएमयोगी, #घुसपैठ, #बैठक