सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कारगिल युद्ध (1999) में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की वीरता बलिदान और देशभक्ति को नमन करते हुए कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, भोपाल में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की छात्र संघ समिति के द्वारा किया गया, जिसमें एनसीसी, एनएसएस इकाइयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की अभिव्यक्ति दी।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री वैभव पंवार. प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा उपस्थित रहे। अजय पाटीदार. जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा पार्टी, तथा महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष भारती कुम्भारें सातनकर ने भी अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। मुख्य अतिथि वैभव पंवार ने परमवीर चक्र प्राप्त कैप्टन विक्रम बत्रा सहित अन्य वीर सैनिकों के कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र में सेना की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। आपने छात्राओं को राष्ट्र सेवा, कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। डॉ. भारती कुम्भारे सातनकर ने कारगिल विजय दिवस पर शुभकामनायें प्रेषित करते हुए अपने विचारों में छात्राओं को देश के प्रति समर्पण भाव एवं साह‌सिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए 26 जुलाई 1999 के गौरवशाली सैन्य इतिहास को साझा किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि शौर्य, आत्मबलिदान और राष्ट्रप्रेम की अमर गाथा को स्मरण करने का पावन अवसर है। कार्यक्रम का संचालन रंजना उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्राएं, प्राध्यापक एवं समस्त स्टाफ भी सभागार में उपस्थित रहें।

#सरोजिनी_नायडू_कॉलेज #कारगिल_विजय_दिवस #देशभक्ति #श्रद्धांजलि #कॉलेज_समाचार