सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मनोरंजन जगत के चर्चित निर्देशक और शो होस्ट करण जौहर अब एक नए रियलिटी शो ‘The Traitors’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं। ‘कॉफी विद करण’ की लोकप्रियता के बाद करण जौहर अब एक ऐसे शो को लेकर आ रहे हैं, जिसमें रणनीति, चालाकी और धोखे का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

शो की थीम और कांसेप्ट
‘द ट्रेटर्स’ एक रियलिटी गेम शो है जिसमें कुल 20 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। ये सभी कंटेस्टेंट्स टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़े चर्चित चेहरे होंगे। शो की थीम धोखे और विश्वासघात पर आधारित है, जहां कंटेस्टेंट्स को ‘फेथफुल’ और ‘ट्रेटर्स’ में बांटा जाएगा। सभी प्रतिभागियों को शो में रहकर यह पता लगाने की कोशिश करनी होगी कि ट्रेटर कौन है।

कब और कहां देखें शो?
The Traitors का पहला सीजन 12 जून 2025 से स्ट्रीम किया जाएगा। यह शो हर गुरुवार रात 8 बजे अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर उपलब्ध होगा।

करण जौहर की होस्टिंग में बना यह शो अपने अनोखे फॉर्मेट और दिलचस्प मोड़ के कारण दर्शकों को बांधे रखने का वादा करता है।

शो के प्रति उत्साह
शो की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। बिग बॉस के बाद अब रियलिटी टीवी में एक नया मोड़ लाने की तैयारी में है The Traitors, जो मनोरंजन के नए पैमाने तय कर सकता है।

#करणजौहर #दट्रेटर्स #रियलिटीशो #OTTशो #प्राइमवीडियो #TheTraitors