सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ऋषभ शेट्टी स्टारर कन्नड़ फिल्म कांतारा अ लीजेंड चैप्टर 1 (Kantara A Legend Chapter 1) ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर कांतारा का प्रीक्वल है और तीन साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों के सामने आई है।
2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ओपनिंग की है। फिल्म की कहानी कर्नाटक में कदम्ब राजवंश के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें कदम्ब शासकों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक भूमिका को दिखाया गया है।
फिल्म की एंडिंग को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता थी। अंतिम सीन में एक बड़ा सरप्राइज छुपा है। इस सीन में कांतारा यूनिवर्स की अगली फिल्म कांतारा अ लीजेंड चैप्टर 2 (Kantara A Legend Chapter 2) की अनाउंसमेंट की गई है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक घोषित नहीं की गई है।
फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है, जबकि उन्होंने ही मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयाराम और किशोर ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। कांतारा चैप्टर 1 की सफलता को देखते हुए अब दर्शक अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कांतारा यूनिवर्स की यह फिल्म थ्रिल, ऐतिहासिक कथा और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है, जिससे यह इस साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी बन गई है।
#KantaraChapter1 #कांतारा #ऋषभशेट्टी #KantaraChapter2 #बॉक्सऑफिस