सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / गुवाहाटी  : असम के प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि मंदिर तक की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए दो नए रोपवे बनाए जाएंगे।

सीएम सरमा ने बताया कि पहला रोपवे कामाख्या रेलवे स्टेशन से मंदिर तक बनाया जाएगा, जबकि दूसरा रोपवे सोनाराम मैदान से मंदिर तक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में और भी रोपवे बनाने की योजना पर अध्ययन जारी है, जिससे कामाख्या मंदिर तक पहुँचने में समय और श्रम की बचत हो सके।

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब गुवाहाटी में अम्बुबाची महोत्सव हाल ही में समाप्त हुआ है। यह महोत्सव 22 जून से 26 जून तक चला और लाखों श्रद्धालुओं ने मां कामाख्या के दर्शन किए। यह त्योहार देवी कामाख्या के मासिक धर्म चक्र की स्मृति में मनाया जाता है और इसे शक्ति उपासना का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

रोपवे परियोजना के पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं को पहाड़ी चढ़ाई में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और मंदिर तक पहुंचने में समय भी बचेगा।

#कामाख्यामंदिर #हिमंतबिस्वासरमा #अम्बुबाचीमहोत्सव #रोपवेपरियोजना #असमसमाचार