सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती अनुभव साझा किए हैं। जूम को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें दो बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा, पहली बार उस वक्त जब वो एक्ट्रेस भी नहीं थीं।
कल्कि ने बताया कि पहली घटना कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। उस वक्त वह लंदन में एक स्टूडेंट थीं और नोकिया फोन की प्रोमो गर्ल के तौर पर कांस गई थीं। वहीं एक भारतीय प्रोड्यूसर, जो उनकी मां के एक जानकार थे, ने उन्हें फिल्म स्क्रीनिंग पर बुलाया और फिर डिनर के लिए आमंत्रित किया। जब कल्कि ने उनसे काम के मौके के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “अगर काम चाहिए तो तुम्हें मेरे साथ रहना होगा।”
दूसरी घटना मुंबई में एक फिल्म के ऑडिशन के दौरान हुई। वहां एक निर्माता ने उनसे कहा, “यह एक बड़ा लॉन्च है, मुझे तुम्हें और अच्छे से जानना होगा।” जब उन्होंने डिनर पर चलने का प्रस्ताव दिया तो कल्कि ने साफ मना कर दिया।
कल्कि ने 2007 में ‘लगा चुनरी में दाग’ में कैमियो से करियर की शुरुआत की और फिर ‘देव डी’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। हाल ही में वह तमिल फिल्म ‘नेसिप्पाया’ में नजर आईं और जल्द ही इंग्लिश फिल्म ‘एम्मा एंड एंजेल’ में दिखेंगी।
उनका यह बयान इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले अनुचित व्यवहार और कास्टिंग काउच के मुद्दे को फिर से उजागर करता है।
#कल्कि_कोचलिन #कास्टिंग_काउच #बॉलीवुड #महिला_सुरक्षा #कान्स_फिल्म_फेस्टिवल