सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड-टॉलीवुड फैंस के लिए बड़ी खबर है कि आगामी फिल्म कल्कि 2 में पहले बताई गई हीरोइन Deepika Padukone की जगह अब एक अन्य अभिनेत्री को देखा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो, फिल्म के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्शन टीम ने ‘नए लुक और नया जोश’ लेकर आने का फैसला किया है, जिससे कहानी और किरदार में ताज़गी लाई जा सके।
बताया जा रहा है कि प्रभास यानी Prabhas के साथ “Kalki 2” में नई अभिनेत्री की जोड़ी बनेगी, जो पहले से फाइनल नहीं है लेकिन चर्चा जोरों पर है। यदि यह बदलाव होता है, तो यह फिल्म में दर्शकों को एक नया अनुभव देने की कोशिश माने जाएगी। इससे फैंस में उत्सुकता और उम्मीदों का माहौल बन गया है।
हालाँकि, अभी तक निर्माता या कलाकारों की ओर से किसी आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और अंदर की जानकारी के आधार पर यह खबर वायरल हो रही है। इस बदलाव की वजह यह बताई जा रही है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और किरदार में कुछ बदलाव किए गए हैं — जिसके मुताबिक Deepika का किरदार बदलकर किसी अन्य अभिनेत्री को देते हुए फिर से री-कास्टिंग की गयी है।
यदि इस खबर की पुष्टि होती है, तो Kalki 2 एक नए रूप में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। साथ ही यह बदलाव फिल्म की मार्केटिंग, फैन-एंटिसिपेशन और प्रमोशन रणनीति को भी प्रभावित करेगा।
#Kalki2 #Prabhas #नईहीरोइन #बॉलीवुड #फिल्मन्यूज़ #रिइकास्टिंग #मनोरंजन