सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हाल ही में अपनी फिल्म ‘मां’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वह फिल्मों से ज्यादा अपने स्वभाव को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अक्सर पैपराजी के साथ उनके रुखे व्यवहार की तुलना जया बच्चन से की जाती रही है। अब काजोल ने इस तुलना और अपने ऊपर लगाए गए ‘डरावनी’ टैग को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
काजोल ने कहा कि जब कोई महिला अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखती है, तो उसे अक्सर नेगेटिव टैगलाइन दे दी जाती है। उन्होंने यह भी जोड़ा, “अगर कोई पुरुष ऐसा करे तो उसे स्ट्रॉन्ग कहा जाता है, लेकिन महिलाएं करें तो उन्हें रूड या डरावनी कहा जाता है। मैंने जया जी से बहुत कुछ सीखा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम एक जैसे हैं।”
जया बच्चन भी कई बार मीडिया और फोटोग्राफर्स पर नाराजगी जता चुकी हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी छवि काफी तीखी मानी जाती है। अब काजोल की प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इस तरह की तुलना से सहज नहीं हैं और इसके पीछे की जेंडर बायस को भी उजागर करना चाहती हैं।
काजोल जल्द ही हॉरर फिल्म ‘मां’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनका किरदार काफी रहस्यमय और गंभीर बताया जा रहा है। उनकी यह प्रतिक्रिया उनके ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन व्यक्तित्व की गहराई को दर्शाती है।
#काजोल #जया_बच्चन #पैपराजी #बॉलीवुड_समाचार #डरावनी_टैग #मां_फिल्म #हॉरर_मूवी