सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  गुना  :    केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना का 21 से 24 अगस्त तक चार दिवसीय प्रवास करेंगे। उनका यह दौरा मुख्य रूप से शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों में हाल ही में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित किया गया है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा करेंगे और पीड़ितों से मिलकर उनके हाल-चाल पूछेंगे। उनका उद्देश्य केवल नुकसान का आकलन करना नहीं है, बल्कि हर किसान, परिवार और बच्चे की समस्याओं को सुनना और उन्हें दूर करने का प्रयास करना है।

सिंधिया इस प्रवास में शिवपुरी के लिलवाड़ा, संगेश्वर, लगदा, लालपुर, बांसखेड़ा, चंदेरी के अखाईघाट, साजापुर, पोरू खेड़ी, अमरोड़ खेड़ी और अशोकनगर के मुंगावली स्थित बारखेड़ा जमाल, गोरा बहादुरपुर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

प्रवास के अंतिम दिन 24 अगस्त को सिंधिया गुना जिले के कोलारस, बमोरी स्थित कलोरा तुमाडा, बाँधा और फतेहगढ़ गाँवों का दौरा कर पीड़ितों से रूबरू होंगे। उल्लेखनीय है कि सिंधिया पहले भी मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ इन क्षेत्रों का निरीक्षण कर चुके हैं और किसानों व ग्रामीणों के लिए मुआवज़े की घोषणा सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

#ज्योतिरादित्यसिंधिया #गुना #बाढ़प्रभावित #राहतकार्य #MPNews