सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल टेस्ट मैच में जहां एक ओर टीम इंडिया की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, वहीं करुण नायर ने संघर्ष करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। भारत की पहली पारी 224 रन पर सिमट गई, लेकिन नायर ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि, शुक्रवार को दूसरे दिन वह जल्दी आउट हो गए।

करुण नायर के आउट होने के बाद इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने जो किया, उसने खेल भावना की मिसाल पेश कर दी। रूट ने नायर की पारी की सराहना करते हुए उन्हें कंधे पर थपथपाया और ड्रेसिंग रूम तक सम्मान के साथ विदा किया। इस व्यवहार से जहां दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया, वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार रूट का यह कदम इंग्लैंड टीम प्रबंधन को रास नहीं आया।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनावपूर्ण माहौल रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट में विवाद और बयानबाज़ी ने माहौल को और गरमा दिया था। ऐसे में रूट का करुण नायर के लिए यह सम्मानजनक व्यवहार इंग्लिश टीम के आक्रामक रवैये से थोड़ा अलग नजर आया।

रूट के इस व्यवहार ने यह ज़रूर दिखाया कि क्रिकेट सिर्फ रन और विकेट का खेल नहीं है, बल्कि खेल भावना का प्रतीक भी है। हालांकि, क्या इससे उनकी टीम की रणनीतिक सोच पर असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

#जो_रूट #करुण_नायर #INDvsENG #ओवल_टेस्ट #क्रिकेट_खबरें