सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : समारोह का उद्घाटन उत्सव जीवाजी-विश्वविद्यालय के गालव सभागार में पूर्वाह्ण में जीवाजी विश्वविद्यालयस्य के कुलगुरु प्रो. राजकुमार-आचार्य महोदय के मुख्यातिथित्व में तथा केन्द्रीयसंस्कृतविश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रकाशनविभाग के संयुक्त निदेशक प्रो. सुज्ञान कुमार माहान्ति जी के सारस्वतातिथित्व से सम्पन्न हुआ। कालिदास-संस्कृत-अकादमी के निदेशक डा.गोविन्दगन्धे जी ने अतिथियों का स्वागत किया। जीवाजी-विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.राजीव मिश्रा जी और छात्रकल्याण अधिष्ठाता प्रो.जे.एन.गोतम जी ने अपने उद्बोधन में अखिल भारतीय भवभूति समारोह का औचित्य पर बल दिया।
प्रो. सुज्ञान कुमार महांती ने को संबोधित करते हुए महाकवि भवभूति के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का परिचय दिया तथा उनके नाट्य साहित्य में मानवीय प्रेम, करुणा, विरह एवं संघर्ष की झलक दर्शायी।

अखिल भारतीय भवभूति समारोह के अङ्ग के रूप में विद्यालयीय, महाविद्यालयीय एवं विश्वविद्यालयीय स्तरों में महाकवि भवभूति के साहित्य पर निबन्धलेखन,भाषण आदि स्पर्धायें आयोजित की गयी तथा विजेता छात्र एवं छात्राओं को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कारराशि दी गयी।
इस अवसर पर पद-वाक्य-प्रमाणज्ञ भवभूति के वैदुष्य एवं नाट्य-कला पर अनेक शोध पत्र प्रस्तुत किये गये एवं कवि गोष्ठी का आयोजन भी हुआ जिस में देश के अनेक प्रान्तों से प्रतिभावान् कवियों ने पद-वाक्य-प्रमाणज्ञ भवभूति पर केन्द्रित काव्यों का वाचन किया।
#जीवाजीविश्वविद्यालय #भवभूतिसमारोह #संस्कृतसाहित्य #अखिलभारतीयकार्यक्रम #शोध #अकादमिकआयोजन