सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और अमेरिका की दिग्गज निवेश कंपनी ब्लैकरॉक के संयुक्त उद्यम जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से ब्रोकिंग कारोबार शुरू करने की अंतिम मंजूरी मिल गई है।
इस घोषणा के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में जोरदार उछाल आया और कंपनी के शेयर बीएसई पर 4% चढ़कर ₹327.75 पर पहुंच गए। अब यह जॉइंट वेंचर भारत में एसेट मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी और ब्रोकरेज तीनों सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
50:50 की साझेदारी, लक्ष्य- भारत को निवेश प्रधान राष्ट्र बनाना
जेएफएसएल और ब्लैकरॉक के इस 50:50 संयुक्त उपक्रम का उद्देश्य भारत में एक ऐसा डिजिटल, सस्ता और पारदर्शी ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो खुद से निवेश करने वाले खुदरा निवेशकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो।
कंपनी का विजन
जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के सीईओ मार्क पिलग्रिम ने कहा कि (सेबी) की यह मंजूरी भारत को “बचत करने वाले देश” से “निवेश करने वाले देश” में बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, जेएफएसएल के सीईओ हितेश सेठिया ने इसे समूह की रणनीति का हिस्सा बताया, जिसमें डिजिटल-फर्स्ट निवेश समाधानों के माध्यम से निवेश को सरल और सुगम बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अब जियो ब्लैकरॉक तीनों प्लेटफॉर्म – म्यूचुअल फंड्स, इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी और ब्रोकिंग के साथ भारतीय निवेशकों को व्यापक समाधान देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
#जियो_ब्लैकरॉक #सेबी #ब्रोकिंग_कारोबार #शेयर_बाजार #रिलायंस #ब्लैकरॉक #निवेश