सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने भारत के रीइंश्योरेंस बाजार में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने जर्मनी की इंश्योरेंस दिग्गज एलियांज समूह  की सहायक कंपनी एलियांज यूरोप बी.वी. . के साथ 50:50 के संयुक्त उद्यम (संयुक्त उद्यम) की घोषणा की है। यह ज्वाइंट वेंचर भारत में रीइंश्योरेंस सेवाएं प्रदान करेगा और इस क्षेत्र में डिजिटल और वैश्विक अंडरराइटिंग क्षमताओं का मजबूत मेल लेकर आएगा।

कंपनी ने 18 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि जेएफएसएल की स्थानीय विशेषज्ञता और डिजिटल स्ट्रेंथ, एलियांज की वैश्विक रीइंश्योरेंस क्षमताओं और अंडरराइटिंग अनुभव के साथ मिलकर भारतीय बीमा क्षेत्र को एक नया आयाम देंगी। निदेशक मंडल ने इस भागीदारी को मंजूरी दे दी है और रात 11:15 बजे एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर भी कर दिए गए हैं।

नई कंपनी भारत में नियामक एवं कानूनी मंजूरियों के बाद अपने ऑपरेशन शुरू करेगी।

इस कदम से साफ है कि मुकेश अंबानी अब न सिर्फ रिटेल और टेलीकॉम, बल्कि फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस के क्षेत्र में भी बड़ी क्रांति लाने की तैयारी में हैं। यह ज्वाइंट वेंचर न केवल रीइंश्योरेंस सेक्टर को डिजिटली इनोवेट करेगा, बल्कि भारत को वैश्विक रीइंश्योरेंस मानचित्र पर भी प्रमुख स्थान दिला सकता है।

#जियो #एलियांज #रीइंश्योरेंस #मुकेशअंबानी #वित्तीयसेवाएं #बीमा #भारतीयबाजार