सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जसविंदर भल्ला का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। 20 अगस्त को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
डॉक्टरों के अनुसार, जसविंदर भल्ला के शरीर से अत्यधिक ब्लड लॉस हुआ था। तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 22 अगस्त को उनके निधन की पुष्टि होते ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।
जसविंदर भल्ला को उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और आइकॉनिक किरदारों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कैरी ऑन जट्टा, जट्ट एंड जूलियट समेत कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में काम किया। उनकी कॉमेडी ने न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे देश में लोगों को खूब हंसाया।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन की खबर से फैंस भी गमगीन हैं और लगातार उन्हें याद कर रहे हैं।
जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन ने पंजाबी सिनेमा में एक बड़ी खाली जगह छोड़ दी है, जिसे भरना बेहद मुश्किल होगा।
#जसविंदरभल्ला #पंजाबीफिल्म #ब्रेनस्ट्रोक #कॉमेडी #निधन