सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : जापान ने दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी (NICT) और सुमितोमो इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज की जॉइंट टीम ने 10.20 लाख Gbps (1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड) की स्पीड हासिल की है। यह इतनी तेज है कि महज एक सेकंड में 10,000 4K मूवी डाउनलोड की जा सकती हैं या 150 GB का गेम 3 मिलीसेकंड में डाउनलोड होगा।
यह स्पीड भारत की औसत ब्रॉडबैंड स्पीड 63.55 Mbps से लगभग 1.6 करोड़ गुना तेज है। अमेरिका से भी यह स्पीड 35 लाख गुना ज्यादा है।
कैसे मिली इतनी तेज स्पीड?
इस स्पीड को 19-कोर ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी से हासिल किया गया है, जो आज की स्टैंडर्ड केबल जितनी पतली (0.125 mm) है लेकिन उसमें 19 डेटा चैनल हैं। इसे ऐसे समझें जैसे एक लेन की बजाय 19-लेन का हाईवे, जहां हर लेन से अलग डेटा ट्रैवल कर रहा हो। खास एम्प्लिफायर्स ने सिग्नल को 1,808 किलोमीटर दूर तक बिना कमजोर हुए पहुंचाया।
क्या आम लोगों को मिलेगी ये स्पीड?
फिलहाल यह लैब-बेस्ड रिकॉर्ड है और इसे कमर्शियल रूप से लागू करने में कई चुनौतियां हैं:
हाई कॉस्ट
मौजूदा हार्डवेयर लिमिटेशन
इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की जरूरत
दुनिया के टॉप-10 सबसे तेज इंटरनेट स्पीड वाले देश (2025)
रैंक देश एवरेज डाउनलोड स्पीड
| 1 | सिंगापुर | 361.40 Mbps |
| 2 | हॉन्ग कॉन्ग | 305.31 Mbps |
| 3 | चिली | 298.50 Mbps |
| 4 | UAE | 286.61 Mbps |
| 10 | स्पेन | 215.37 Mbps |
नोट: भारत की ब्रॉडबैंड स्पीड 63.55 Mbps है, इसलिए लिस्ट में शामिल नहीं।
इस नई तकनीक से भविष्य में इंटरनेट की परिभाषा ही बदल सकती है — अब बात सेकेंड में नहीं, मिलीसेकेंड में होगी!
#जापान #इंटरनेटस्पीड #विश्वरिकॉर्ड #टेक्नोलॉजी #फाइबरऑप्टिक #डाटा #ब्रॉडबैंड #NICT #इंटरनेटक्रांति #टेकन्यूज़