सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जापान के आइची शहर की मेयर ने लोगों के लिए मोबाइल फोन और टैबलेट के इस्तेमाल को दिन में केवल 2 घंटे तक सीमित कर दिया है। यह नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू हुआ है। बच्चों के लिए भी विशेष समय सीमाएं तय की गई हैं। 6 से 12 साल के बच्चे रात 9 बजे के बाद फोन या टैबलेट का उपयोग नहीं कर सकेंगे।
मेयर ने इस कदम का कारण लोगों की बिगड़ती सेहत और नींद की कमी बताया। उनका कहना है कि लंबे समय तक स्मार्टफोन चलाने से मानसिक तनाव बढ़ता है और जीवनशैली पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
हालांकि, शहर में इस नए नियम पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ नागरिक इसे स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन बता रहे हैं। युवा वर्ग में इसका विरोध देखा गया है, वे सोशल मीडिया और गेमिंग की अपनी दिनचर्या पर असर को लेकर चिंतित हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी डिवाइस के इस्तेमाल पर समय सीमाएं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती हैं, लेकिन नियम का पालन सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
आइची शहर का यह कदम दुनिया भर में चर्चा का विषय बना है और कई देशों के मीडिया ने इसे “स्मार्टफोन पर नियंत्रित प्रयोग की मिसाल” बताया।