सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड की नई जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। एक्शन से भरपूर किरदारों के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ अब एक नई शैली में नजर आने वाले हैं। खबर है कि टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं फिल्म ‘लग जा गले’ में, जिसे डायरेक्ट करेंगे राज मेहता।
राज मेहता, जिन्होंने ‘गुड न्यूज’ और ‘जुग जुग जियो’ जैसी हिट फिल्मों से दर्शकों को मनोरंजन का बेहतरीन डोज दिया था, अब एक फ्रेश रोमांटिक कॉमेडी लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम ‘लग जा गले’ रखा गया है, और इसकी कहानी एक मजेदार रोमांटिक यात्रा पर आधारित होगी, जिसमें टाइगर और जाह्नवी की फ्रेश केमिस्ट्री पहली बार देखने को मिलेगी।
टाइगर श्रॉफ, जो अब तक ‘बागी’ सीरीज़ जैसे हाई ऑक्टेन एक्शन रोल्स के लिए जाने जाते हैं, पहली बार एक प्योर रोमांटिक रोल में नजर आएंगे। वहीं जाह्नवी कपूर के साथ उनकी जोड़ी को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने जा रही यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की संभावना है। मेकर्स ने स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है और अब कास्टिंग पर तेजी से काम चल रहा है। फिल्म के सेट पर जल्द ही शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
इस नई जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
#जाह्नवी_कपूर #टाइगर_श्रॉफ #लग_जा_गले #राज_मेहता #करण_जौहर #बॉलीवुड_फिल्म #रोमांटिक_कॉमेडी